धर्मराजस्थान

झालावाड़ राजस्थान ना गोड़ी ना बैंड बाजा हुआ दहेज मुक्त विवाह परमेश्वर कबीर साहेब की असीम कृपा से

रिपोर्टर मीना रावत, मनोहर थाना झालावाड़ राजस्थान

30 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को सतलोक आश्रम सोजत में विशाल तीन दिवसीय ‘कबीर कृपा’ भंडारा संपन्न हुआ। इस समागम में देश-विदेश से लाखों लोगों ने भाग लिया।


इस समागम की विशेषता रही कि इसमें 5 जोड़ों से एक झालावाड़ जिले के मनोहर थाना तहसील से भी था दहेज मुक्त दिखावा रहित शादी मात्र 17 मिनट की परमात्मा की वाणी रमैनी के साथ की। यहाँ पर बताना जरूरी है कि संत रामपाल जी महाराज ने अभी तक लाखों जोड़ों की दहेज मुक्त शादियां कराकर बेटियों को आत्महत्या के अभिशाप से बचाया है। संत रामपाल जी महाराज को अपनाएंगे भारत को दहेज मुक्त बनाएंगे।

तीन दिवसीय समागम का अंत पाठ प्रकाश के बाद परमात्मा को भोग लगाकर किया गया। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को संत रामपाल जी महाराज की अमृतमयी वाणी में सत्संग के द्वारा सतज्ञान सुनाया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को हलवा का प्रसाद वितरित किया गया और भंडारा कराया गया। 617 नए श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज की शरण में आकर उनसे निशुल्क नाम दीक्षा लेकर सभी बुराइयों, कुप्रथाओं से दूर रहकर सतभक्ति करने का निश्चय किया।

सतलोक आश्रम सोजत में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ इस समागम में परमार्थ के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत रामपाल जी महाराज के भक्त समय समय पर रक्तदान करते रहते हैं। आपातकाल समय भी उनके भक्त कम समय पर पहुँचकर मरीजों की जान बचाने का पुण्य कार्य करते हैं। संत रामपाल जी महाराज ने सदैव रक्‍तदान की आवश्‍यकता पर जोर दिया है और समाज सुधार में हमेसा आगे रहते है। उनके अनुसार कष्ट सहकर भी मुश्किल समय में रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि रक्त मिलने से मरीज को जीवन दान मिले और उसके परिजनों का मानसिक तनाव कम हो। उनके शिष्य गर्व के साथ कहते है कि उनके सतगुरु रामपाल जी महाराज ने रक्तदान को महादान की संज्ञा दी है क्योंकि यह किसी मानव को जीवन प्रदान करता है। उनका कहना है कि रक्तदान करने से मनुष्य में कोई कमजोरी नहीं आती है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करके किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाना एक साहसिक कार्य है।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button