बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News प्रखंड मुख्यालय स्थित पौधशाला में सोमवार को महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 251 वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

 प्रखंड मुख्यालय स्थित पौधशाला में सोमवार को महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 251 वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि राममोहन राय भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत व आधुनिक भारत के जनक के रूप में स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने ब्रह्म समाज व आत्मीय सभा की स्थापना कर तत्कालीन भारतीय समाज में व्याप्त बुराइयों, कुप्रथाओं व अंधविश्वासों के उन्मूलन की दिशा में क्राँन्तिकारी भूमिका अदा की। उन्होंने तत्कालीन ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार पर सामाजिक व सांस्कृतिक दबाव बनाकर सती प्रथा के समाप्ति की घोषणा करवाकर महिलाओं के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।राममोहन राय ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से उदारवादी विचारधारा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने गुलाम भारत में देशवासियों में भारतीयता व राष्ट्रीयता का बीजारोपण किया।जिसके लिए वे सदैव भारतीयों के लिए अनुकरणीय बने रहेंगे।इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव मौजे सदा, छात्र जद (यू॰)के जिलाध्यक्ष फूल बाबू यादव, यशवंत कुमार मंडल, वनकर्मी हरिवंश नारायण सिंह, मो॰ इशाक, गणेश साह, महेश मुखिया, राहुल कुमार राय, अंकेश कुमार महतो, हरेराम सदा सहित कई अन्य लोगों ने भी राजा राममोहन राय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button