झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News आज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इलाके में बिजली रहेगी ठप

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

मंगलवार से कतरास इलाके का बिजली व्यवस्था संभवतः दुरुस्त हो जायेगा। इसके लिए विभाग ने पॉवर हाउस तिलाटाड़ जला बड़ा ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। इसके लिए सोमवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सुबह दस बजे से चार बजे तक वियुत ठप रहने की बात विभाग के जूनियर इंजीनियर सोनू सामड ने बताया है। उन्होंने आगे बताया कि जो ट्रांसफार्मर जली है। उसके स्थान पर बोकारो से नया ट्रांसफार्मर लाकर लगाने का काम दस बजे से चार बजे तक किया जायेगा। जिसके कारण इलाके में सोमवार को बिजली नही रहेगी। शाम चार बजे के बाद लगाया गया ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जायेगा। मंगलवार से विद्युत व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी। कहा इधर कई दिन से लोग बिजली समस्या से जूझ रहे थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button