Uttar Pradesh News कांग्रेस जनजागरण एवं विशाल प्रदर्शन का प्रेस ज्ञापन

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज बढ़ती महंगाई, खाद संकट, डीज़ल–पेट्रोल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, असमय बिजली कटौती, बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार तथा NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बिलासपुर में विशाल जनजागरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक संजय कपूर तथा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे विसारद नगर, एहरो रोड, बिलासपुर से हुआ, जहाँ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान एवं आम जनता एकत्रित हुई। वहाँ से विशाल जुलूस एवं प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी बिलासपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रदर्शन के दौरान जनता ने “महंगाई हटाओ”, “युवाओं को रोजगार दो”, “किसानों को खाद दो”, “पेपर लीक बंद करो” और “जनविरोधी सरकार होश में आओ” जैसे नारों के माध्यम से केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता ने संजय कपूर ने कहा कि आज देश का आम नागरिक अभूतपूर्व आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। डीज़ल–पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। आम परिवारों का जीवन कठिन होता जा रहा है और जनता महंगाई से त्रस्त है।
ज्ञापन में कहा गया कि असमय बिजली कटौती के कारण किसान, व्यापारी, छात्र एवं उद्योग सभी प्रभावित हो रहे हैं। छोटे व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तथा बेरोज़गारी लगातार बढ़ने से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा चुकी है। NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ दिया है। शिक्षा माफियाओं के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार–प्रसार और बड़े व्यापारिक घरानों के हितों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। जनता को राहत देने के बजाय सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है, जिसके कारण आम नागरिक का जीवन संकट में पड़ गया है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भैंसा गाड़ी से ट्रैक्टर को खींचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि लगातार डीज़ल–पेट्रोल एवं गैस की कीमतें इसी प्रकार बढ़ती रहीं तो किसान और आम जनता का जीवन पूरी तरह ठप हो जाएगा। इस विशाल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, कारों एवं पैदल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई कि देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, प्रशासनिक विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए संविधान सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए केंद्र सरकार क़ो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगराध्यक्षा बाकर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष गुरबाज सिंह संधू, ब्लॉक अध्यक्ष मिलक जिवेन्दर गंगवार, नगर अध्यक्ष रवि टंडन, केमरी अध्यक्ष लाइक अहमद बाबू, डॉ. जफर, सज्जू साहब, अजीत सिंह, दुर्गेश मौर्य, सरदार चरण सिंह, साहिर रजा खान, नोमान मुमताज खान, शकील मंसूरी जयदीप, शानू खा आरिफ वेदराम यादव, टेल सिंह राजेंद्र मिंटू, असलम जावेद अमीर अहमद, शावेज़ ,शकील,आमिर, मोहम्मद उमर, मोहम्मद कैफ कांति लाल,
सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “जनता की आवाज़ दबेगी नहीं। जब तक महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से जनता पीड़ित रहेगी, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।”




Subscribe to my channel