ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News विधानसभा सलोन श्री अर्जुन पासी जी के नेतृत्व में आज तहसील मुख्यालय पर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव

Indian National Congress के पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सलोन श्री अर्जुन पासी जी के नेतृत्व में आज तहसील मुख्यालय पर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसानों, व्यापारियों, छात्रों एवं आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस जनसमस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा उप जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया जाए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री धर्मेंद्र सिंह जी, श्री सुदर्शन पासी जी, श्री अनुराग द्विवेदी जी, विधानसभा प्रभारी श्री अशोक शुक्ला जी किरन जी आदिल, प्रेम प्रकाश, बिजेंद्र, मनीष सिंह, आनंद सिंह, शिव प्रेम तिवारी लाल जी, मनोज , रामेश्वर यादव, दिनेश सिंह, बब्लू पटेल, रमेश वैश्य, शक्ति सिंह जी, मोहित मिश्रा, मो इस्माइल रामनरेश,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button