Jharkhand News आज कतरासगढ़ स्थित ओपी लाल सदन (कांग्रेस कार्यालय) में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अशोक प्रकाश लाल के नेतृव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
आज कतरासगढ़ स्थित ओपी लाल सदन (कांग्रेस कार्यालय) में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अशोक प्रकाश लाल के नेतृव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमे दर्जनों कांग्रेस, एनएसयूआई इंटक और राकोमयु के सदस्यों ने भाग लिया। और उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने नेता को याद किया।
श्री अशोक प्रकाश लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के परिवेश में राजीव गांधी के विचारो को अमल करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्व गांधी की ही देन है कि हमारा देश कंप्यूटर सम्पन्न देश बना, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का हक दिलानेवाले राजीव गांधी ही हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यतः राम चंदर पासवान, पुसवा धोबी, रामबचन पासवान, मो शौकत खान,मो प्रिंस,पिंटू यादव, असगर अली,दिनेश जेठवा,नईम अंसारी,वीरेंद्र पासवान,प्रिंस गुप्ता,आकाश प्रमाणिक,राहुल रजक, सिंकु खान,साहिल अली,मो धन्नू,जैनुल आबेदीन,योगेंद्र रजक, बिनोद प्रसाद,पवन यादव,डीसी यादव, दीपू यादव आदि

Subscribe to my channel