छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम और सड़क निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
मई 2022 –  कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने कल यहां नारायणपुर मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम माहका का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि स्टेडियम में जहां कहीं भी टूट फूट हुई है उसका तत्काल मरम्मत कराया जाए ताकि इसका यहां के खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सके। इस संबंध में उन्होने खेल एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने स्टेडियम के बाहर सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए लोहे के गेट लगाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओं श्री देवेश कुमार ध्रुव विशेश रूप से उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नारायणपुर मुख्यालय मे सड़क निर्माण चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। उन्होने सड़क निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के साथ 15 जून से पहले पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिये। इसके अलावा नाली निर्माण के कार्यो को तेजी से पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने भू अर्जन के कार्य को तेजी से पूरा करने एसडीएम नारायणपुर को निर्देशित किया। इस अवसर पर नारायणपुर के एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, खेल अधिकारी श्री अशोक उसेण्डी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार भी उपस्थित थे।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button