बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की 32 वीं पुण्यतिथि मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

 प्रखंड की पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेममाया देवी के पधारी स्थित निवास स्थान पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की 32 वीं पुण्यतिथि मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई।उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय गाँधी सम्पूर्ण देश की आकांक्षाओं के प्रतीक थे।स्वतंत्रता के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय गाँधी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने भारत को इक्कीस वीं सदी में ले जाने के उद्देश्य से ही वैज्ञानिक दृष्टि, सूचना प्रौद्योगिकी व कम्प्यूटर जैसे आधुनिक वैज्ञानिक साधनों से भारत को सुसज्जित किया।श्री चौधरी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में पंडित नेहरु की कल्पनाशीलता, लौह पुरुष सरदार पटेल की कर्मठता व इन्दिरा गाँधी की दृढ़ इच्छाशक्ति का समायोजन था। स्वर्गीय गाँधी आणविक शस्त्रीकरण साम्राज्यवाद , उपनिवेशवाद व रंगभेद नीति के विरोधी थे। वे एक स्वस्थ्य व सुन्दर भारत व विश्व के पक्षधर थे।पंचायतीराज व्यवस्था का वर्तमान स्वरूप उनके प्रधानमंत्रित्व काल की विशिष्ट उपलब्धि है।इस अवसर पर डा॰ अर्जुन कुमार चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, पंकज कुमार चौधरी, बालबच्चन मुखिया, चंदन कुमार चौधरी, रमेश पासवान, दिलीप पासवान,रामउदगार यादव,शशिभूषण चौधरी,विरेश चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने भी स्वर्गीय गाँधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button