झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News पत्रकार गोलीकांड पत्रकारों ने गिरती कानून व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर दिया धरना

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैl आये दिन पत्रकारो पर झूठे मुकदमा, जान से मारने की धमकी सहित बलियापुर के पत्रकार प्रवीण महतो पर गोलीकांड को लेकर झरिया प्रेस क्लब से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक तक पत्रकारों ने एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एशोसिएशन के बैनर तले जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन का विरोध किया l पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लिए,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की l प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह , धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के कई लोग और जिले भर के पत्रकार शामिल हुए l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button