ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News आग लगने से घर सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश
पन्ना! अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा निवासी किसान श्री दया राम पिता बालकिशुन दहायत के घर में दोपहर के समयअचानक आग लग गयी। उस बक्त दया राम किसी काम से खेत पर गया हुआ था। पडोसियो से उस खबर मिली वह दौड़ा दौड़ा घर आया, तब किसी पडोसी द्वारा अमानगंज दमकल वाहन को घटना की सूचना दे दी गई, वाहन चालक दयाल फायर मैन भूपेन्द्र लखेरा के साथ दमकल वाहन लेकर तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुए व पहुँच कर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया ,किन्तु आग का बेग इतना तीब्र था कि दमकल के पहुचने से पहले ही घर सहित गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। जिससे किसान दयाराम को भारी नुकसान हुआ है।अब अग्नि पीड़ित किसान को शासन से सहायता की जरूरत है।




Subscribe to my channel