झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News आज आउटसोर्सिंग संघ , शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद की ओर से पीएमसीएच गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

आज आउटसोर्सिंग संघ , शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद की ओर से पीएमसीएच गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन सह धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला,मौके पर धरना दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने उन्हें मांग पत्र सौंप कर इस पर सकारात्मक पहल कराने की मांग की। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन सह धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को विरमित एवं छटनी का आदेश न्याय संगत नहीं है, पीएमसीएच से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाने से उहापोह की स्थिति उत्पन्न होगी और पीएमसीएच बंद करने की कगार में रहेगी,अस्पताल के शीर्ष अधिकारियों से बात करने के क्रम में अवगत हुआ कि अस्पताल में लगभग और 500 कर्मचारियों की जरूरत हैl

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button