झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News धनबाद  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश धनबाद महानगर स्तरीय जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश धनबाद महानगर स्तरीय जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे।जहां शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं उसके ठीक बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी किस तरह से करनी है उन तमाम बातों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। मंच पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय,विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष समेत तमाम भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है,आदिवासी दलित एवं पिछड़ों का विरोधी है।यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है चारों और अव्यवस्था का आलम है विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, ऐसी सरकार को 2024 से पहले उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button