छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News मिताली नो की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश डॉ चरणदास महंत।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

20/5/23 को जांजगीर-चांपा जिला में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारा गांव के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित खंड स्तरीय मितानिन सम्मेलन सा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के गीत अरपा पैरी के धार एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया विधानसभा अध्यक्ष नहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन ओ द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है उनके कार्य सराहनीय और वंदनीय है उन्होंने मितानिन ओं की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। डॉ महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन ओ द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों कर्मचारियों का आह्वान कर कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ मानवीय सोच के कार्य करते हुए मितानिन ओ का पूरा सहयोग करें इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं लोकसभा सांसद कोरबा की श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिन ओ को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन ₹4000 की शिक्षा अनुदान राशि का चेक और रामचरितमानस हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि नीता नैनो का कार्य बहुत ही बड़ा होता है जहां तक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी न पहुंच पाते वहां पर मितानिन पहुंचती है मितानिन गांव के घर-घर घूमकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह सराहनीय कदम एवं सही कार्य है उन्होंने कहा कि एक महिला ही अपने परिवार को अच्छे संस्कार दे सकती है जिससे समाज के बेहतर विकास होता है सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत नहीं मितानिन महिलाओं के बीच बैठकर उनकी समस्याओं जानकारी लेकर उनसे चर्चा भी किया
इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने कहा कि मितानिन समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जोकि महत्वपूर्ण अंग माना जाता है गर्भवती माताओं का पंजीयन संस्थागत प्रसव शिशु का टीकाकरण गैर संचारी व संचारी रोगों की रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिन ओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो कि अति महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगंवार नगर पालिका जांजगीर चांपा के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़वाल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश गेवाडीन गुलजार सिंह ठाकुर श्री राघवेंद्र कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव श्री राम किशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button