Madhya Pradesh News टीकमगढ़,,लोकसेवा आयोग की परीक्षा 2पालियों में 21 मई को होगी आयोग ने टीकमगढ़ जिले में बनाये 5 परीक्षा केन्द्र

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
संभागीय पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस शिवनारायण रूपला होंगे। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्यसेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 टीकमगढ़ जिले में 5 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। यह परीक्षा 21 मई को दो पालियों में कराई जायेगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः15 से अपरान्ह 4ः15 बजे तक होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये टीकमगढ़ जिले में लोकसेवा आयोग से संभागीय पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस श्री शिवनारायण रूपला को नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नंबर 9425147740 है। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री संजय जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले में शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल नम्बर-2 ललितपुर रोड टीकमगढ़, भगवान महावीर वाल सरकार हायर सेकण्डरी स्कूल झाँसी रोड टीकमगढ़, शा. स्नाकोत्तर महाविद्यालय टैगोर भवन ललितपुर रोड टीकमगढ़, शा. उत्कृष्ट हाई सेकण्डरी स्कूल नम्बर-1 ललितपुर रोड टीकमगढ़ तथा शा. कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल पुराना पोलीटेक्निक स्कूल ढोंगा रोड टीकमगढ़ में परीक्षा सम्पन्न होगी। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्यसेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 टीकमगढ़ जिले में 5 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। यह परीक्षा 21 मई को दो पालियों में कराई जायेगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः15 से अपरान्ह 4ः15 बजे तक होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये टीकमगढ़ जिले में लोकसेवा आयोग से संभागीय पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस श्री शिवनारायण रूपला को नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नंबर 9425147740 है। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री संजय जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले में शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल नम्बर-2 ललितपुर रोड टीकमगढ़, भगवान महावीर वाल सरकार हायर सेकण्डरी स्कूल झाँसी रोड टीकमगढ़, शा. स्नाकोत्तर महाविद्यालय टैगोर भवन ललितपुर रोड टीकमगढ़, शा. उत्कृष्ट हाई सेकण्डरी स्कूल नम्बर-1 ललितपुर रोड टीकमगढ़ तथा शा. कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल पुराना पोलीटेक्निक स्कूल ढोंगा रोड टीकमगढ़ में परीक्षा सम्पन्न होगी।




Subscribe to my channel