Chhattisgarh News जिले में जन सुविधा के लिए जल उपयोगिता के प्राप्त आवेदनों की छानबीन हेतु समिति गठित,।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी ने जिले में जन सुविधा के लिए किसी भी जल स्रोतों से सिंचन या औद्योगिक प्रयोजन के लिए या घरेलू प्रयोजन को छोड़कर किसी अन्य प्रयोजन के लिए कि नहीं भी संसाधनों द्वारा जल उपयोगिता के प्राप्त आवेदनों की छानबीन के लिए समिति गठित किया है। छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम धारा 1986 के अंतर्गत अनुमति प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रभाव प्रारूप में आवेदन की छानबीन कर अनुज्ञा जारी करने हेतु समिति गठित किया गया है समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत और सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सदस्य होंगे। स्थापित जल स्त्रोतों से जल प्राप्त करने हेतु प्रपत्र का में ₹100 का आवेदन शुल्क के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अनु आवेदन प्रस्तुत करना होगा एवं उन आवेदनों का निराकरण 1 सप्ताह के भीतर छानबीन कर समिति द्वारा उपयुक्त निर्णय के अनुसार आदेश जारी किया जाएगा यह आदेश तत्काल प्रभाव से होगा।


Subscribe to my channel