ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

धोरीमना उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धोरीमना उपखंड अधिकारी लाखाराम बाना को पानी बिजली की समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन ।
भाजपा जिला महामंत्री सुखराम बिश्नोई ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान की सरकार आपसी लड़ाई में जनता को इस भीषण गर्मी में बिजली व पानी की आपूर्ति कर नहीं पा रही है और महंगाई के कैंप लगाकर आम जनता को गुमराह कर रही है भाजपा धोरीमन्ना मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादू ने कहा कि सरकार बिजली की यूनिट दरें व फ्यूल सरचार्ज के नाम पर करोड़ों रुपए किसानों से वसूले रही है मोटवी माता मंडल अध्यक्ष केसाराम सुथार ने बताया कि पूरे देश में सबसे महंगा डीजल पेट्रोल राजस्थान में बिक रहा है और सरकार महंगाई से राहत देने के झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रही है बीजेपी के शासन में केवल बिजली फ्यूल सरचार्ज 18 पैसे था जो बढ़ाकर आज 3 गुणा कर दिया हैं डिमांड भरने के बाद भी समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और इस भीषण गर्मी में पानी की जगह जगह तराई – तराई , हाहाकार मचा हुआ है गोवंश पानी के लिए लिए तरस रहे हैं और सरकार गारंटी कार्ड बांटने में मस्त है भाजपा आलम नगर मंडल अध्यक्ष वभूताराम ने बताया कि सरकार खुद के मंत्री आन्दोलन कर रहे हैं खुद की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं कि पूरे देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है बिना पैसे एक भी फाइल पास नहीं होती है इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री आसुराम गुरलिया,युवा नेता अनिल सेठिया, ललित सखलेचा, हीराराम खिलेरी, भजनलाल युवा मोर्चा अध्यक्ष, रमेश जाणी शोशल मीडिया संयोजक, भाकचंद सारण, बाबुलाल मेघवाल, हरिकिशन ढाका , वगताराम गोड, अब्बा राम भादू, बूथ अध्यक्ष हरीराम सुथार, जगदीश गौड़, शोभाराम जाखड़, श्रवण घेवरराम ढ़ाका, चनणाराम चेनपुरा, कंवराराम, सवाई राम सुथार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, अंत में धनराज सिडोलिया ने आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button