Jharkhand News जिला धनबाद के पूर्व जिला सचिव श्री पवन महतो के बड़े पुत्र विशाल महतो (32वर्ष) ब्रेन हेमरेज हो जाने से असामयिक निधन की सूचना मिली ।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले विशाल को हार्टअटैक आया था आनन फानन में उसे धनबाद जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया । शुक्रवार को इलाज के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से विशाल ने दम तोड दिया तथा कोलकाता के साइंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज शनिवार सुबह कशियाटांड़ जोरिया में पूरे विधि विधान से वे पंचतत्व में विलीन हो गए । उनके चाचा अंगद महतो द्वारा मुखग्नि दी गई । झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जी , झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम जी एवं बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष अजमूल भाई जी ने पवन महतो जी के आवास पहुंच उनसे मिलकर ढांढस बंधाया । श्री पवन महतो जी के बड़े पुत्र के असमायिक निधन हो जाना ये उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है । ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहन शक्ति दे । शत् शत् नमन श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Subscribe to my channel