ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News लिलोरी मंदिर और बूढ़ा बाबा शिव मंदिर के विकास की तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

कतरास के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विकास योजनाओं का चयन शुरू

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

पर्यटन मानचित्र पर उभरेंगे लिलोरी मंदिर और बूढ़ा बाबा शिव मंदिर
उपायुक्त के निर्देश पर पर्यटन विभाग सक्रिय, धार्मिक स्थलों के विकास की कवायद शुरू

कतरास : धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जिला खेल एवं पर्यटन विभाग की टीम ने कतरास स्थित प्रसिद्ध मां लिलोरी मंदिर एवं झींझी पहाड़ी पंचायत के श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर का दौरा कर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं के चयन पर चर्चा की।
निरीक्षण दल में पर्यटन पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ श्री संतोष कुमार पटेल, बाघमारा के जेई अयाज अहमद तथा डीपीएमयू (डीएमएफटी) के श्री रवि कुमार शामिल थे। टीम ने मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग, सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं एवं संरक्षण कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में यहां विकास, संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो ने प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर क्षेत्र को आकर्षक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह ट्रस्ट अध्यक्ष लखन महतो, महासचिव गणेश कुमार महतो, काली पदो दत्ता एवं योगेश्वर महतो सहित कई ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button