ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News युवा नेता महादेव सरपंच ने मेहरा में चल रही भागवत कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश 

अमायन – क्षेत्र के ग्राम मेहरा में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।इसी क्रम में मेहगांव विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता सरपंच महादेव सिंह कथा पंडाल पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन कर व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य पूज्य पं. श्री सेवाराम शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा श्रवण के उपरांत महादेव सरपंच ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द भी बढ़ाते हैं।इस दौरान मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने युवा नेता का स्वागत किया। कथा स्थल पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button