झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News आउटसोर्सिंग कंपनी में अपराधियो ने दो बम का धमाका कर दहशत फैलाया,कांड अंकित, तीन गये जेल

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

  कतरास थाना क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के जीटीए आउटसोर्सिंग कंपनी में अपराधियो ने दो बम का धमाका कर दहशत फैला दी. बम को यहां चल रहे दो वॉल्वो वाहन में मारा.संयोग यह रहा कि ना वॉल्वो को नुकसान पहुचा ना ही खलासी-ड्राइवर चोटिल हुए.इसके बाद साइड इंचार्ज चंद्रमा सिंह को पिस्टल सटाकर रंगदारी की मांग की.सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुची ओर तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले आयी.पुलिस ने पिस्टल ओर एक वेगनआर वाहन को भी जब्त कर लिया.पुलिस ने चंद्रमा सिंह के शिकायत पर कांड कांड अंकित कर रोहित कुमार कर्मकार(कोल कर्मी), शुभम सिंह, कुंदन कुमार तीनो ईस्ट कतरास निवासी को को जेल भेज दिया है.जीटीए आउटसोर्सिंग के जीएम मधु सिंह ने कहा कि लगातार बमबाजी से कर्मी सकते में है.ऐसे में कर्मी कैसे काम करेंगे.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button