छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News प्रशासन की टीम ने पामगढ़ से चंडीपारा तक सड़क के दोनों तरफ 40 – 40 फिट में चिन्हांकित करना शुरू किया, चिन्हांकित के बाद सभी

बेजाकब्जा धारियो को नोटिस जारी किया जायेगा, फिर तोड़ने की कार्यवाही

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
यातायात की समस्या को लेकर आज राजस्व अधिकारी ने किया चिन्हांकित आपको बता दें कि पामगढ़ मेन रोड चंडीपारा से लेकर पामगढ़ में हमेशा यातायात की समस्या बनी रहती थी इस कारण आज राजस्व अधिकारियों ने रोड को चौड़ीकरण करने के लिए रोड के मध्य से 40 फीट नाप कर चिन्हांकित किया जा रहा है तहसीलदार अश्वनी चंद्रा ने कहा एसडीएम पामगढ़ के निर्देश पर आज चंडीपारा से पामगढ़ रोड के अगल-बगल दुकान लगी है जो यातायात समस्याओं को बढ़ावा दे रही है जिसका सामना करना मुस्किल पड़ता है इसलिए रोड के मध्य 40 40 फीट दूरी बढ़ाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। यह रोड को चौड़ीकरण करने की प्रक्रिया बहुत सालों से चल रहा था लेकिन कुछ कारण वजह से रुक जा रहा था अश्वनी चंदा ने कहा अभी हम लोग चिन्हांकित कर रहे हैं मार्किंग करने के बाद जिसका जिसका दुकान पड़ा है वह हटा के नोटिस जारी कर तोड़ने का आदेश कर क करेंगे।पामगढ़ से चंडीपारा के मध्य से 4040 फीट का अगर चौड़ीकरण करते हैं तो यातायात की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगा और साथ ही पामगढ़ चंडीपारा का व्यवसायिक मार्केट बढ़ेगा जिसका समस्त दुकानदारों को फायदा मिलेगा अब देखना होगा कि चिन्हांकित करके छोड़ता है की बेजा कब्जा धारियों के ऊपर कार्रवाई कर पाते हैं कि नहीं शुक्रवार को अम्बेडकर चौक से चंडीपारा के तरफ चिन्हांकित किया गया है अगले हफ्ते ऑफिस खुलने के बाद बाकी जगह भी चिन्हांकित करने का काम किया जायेगा।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button