Chhattisgarh News देवर-भाभी की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिले के तिल्दा नेवरा नगर में देवर-भाभी ने एक साथ मिलकर फांसी लगा ली। 19 साल का देवर सुरेंद्र धीवर खरोरा थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा का रहने वाला था। वहीं 24 साल की भाभी योगेश्वरी धीवर भी उसके साथ रहती थी। दोनों की लाश एक पेड़ से बंधी हुई मिली है, जानकारी के मुताबिक, दोनों रात के वक्त खाना खाकर निकले थे। लेकिन उसके बाद घर वापिस नहीं आए, दोनों की जिंदगी खत्म होने से पहले कहां गए थे। इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।


Subscribe to my channel