Bihar News सात दिन के बच्ची को अकेला छोड़ दंपती पुल से नदी में कूदे, दोनों की मौत

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार
जेड मोतिहारी जिले से सामने आई है, जहां बीती रात एक दंपती ने सात दिन के दूधमुंही बच्ची को अकेला छोड़कर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से पत्नी का शव बरामद, वहीं पति के लाश की तलाश की जा रही है। दोनों की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने पुल से सिकरहना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है पर उसके पति की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और परिजन कैंप कर रहे हैं। घटना शुक्रवार रात चिरैया थाना क्षेत्र के ललबेगियां की है।चिरैया थाना क्षेत्र भेरियाही गांव निवासी 25 वर्षीय शिवनंदन जायसवाल की शादी डेढ़ वर्ष पहले ललबेगिया निवासी 19 वर्षीय मुस्कान कुमारी से हुई थी, मुस्कान गर्भवती थी जिसके कारण डेढ़ माह से अपने मायके ललबेगिया आई थी। एक सप्ताह पहले बेटी को जन्म दिया और दो दिन पूर्व धूमधाम से बेटी की छठी मनाई। छठी के बाद पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी करीब 10 बजे यह कहकर निकले कि पड़ोस में मेहंदी कार्यक्रम में जा रहे है। 12 बजे रात में पता चला कि दोनों ने ललबेगिया पुल से नदी में कूद कर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने रात में ही दोनों के शव की तलाश करनी शुरू कर दी। पर सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सुबह मुस्कान के शव को बरामद कर लिया गया, लेकिन शिवनंदन का शव अब तक नहीं मिला है। मौके पर स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम की मदद से शिवनंदन की तलाश की जा रही है। मृतक के साले बिनय कुमार ने कहा कि जीजाजी नेपाल में मजदूरी करते थे, दोनों ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। वहीं, चिरैया सीओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।





Subscribe to my channel