छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही

  बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये गये 14 एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 13 वाहनों पर की गई कार्यवाही

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 29 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 8700 रूपये समन शुल्क लिया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 14 वाहन के चालकों से 4200 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 13 वाहन के चालक से 3900 रुपए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 01 वाहन के चालक से 300 रुपए, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 01 वाहन के चालक से 300 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button