Madhya Pradesh News केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करने हेतु प्रभावित ग्राम वासियों एवं समाजसेवियों ने जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राकेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के कार्य को गति देने के उद्देश्य प्रभावित ग्राम वासियों एवं समाजसेवी होने एकजुट होकर आज बिजावर एसडीएम राकेश शुक्ला को कलेक्टर संदीप जी आर के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में ग्राम वासियों ने बुंदेलखंड की पेयजल एवं सिंचाई जल की समस्या का एकमात्र समाधान उक्त परियोजना को बताया प्रभावित ग्राम वासियों ने अपनी इस समस्या के समाधान को लेकर जिला कलेक्टर से गुहार लगाई ग्राम वासियों ने बताया कि अगर इस योजना का कार्य शीघ्र अति शीघ्र होता है तो वहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो पाएगा एवं दूर-दराज रह रहे ग्रामीणों के विस्थापन के बाद वे अपने बच्चों एवं परिवार का सर्वांगीण विकास कर पाएंगे कुछ राजनीतिक और असामाजिक तत्व इस योजना के विरोध में आकर खड़े हुए हैं इस संदर्भ में ग्राम वासियों ने योजना का कार्य रोका ना किया जाए इस विषय पर चिंता जताई समाजसेवी राहुल दुबे ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 800000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो पाएगा लगभग 45 लाख लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हो पाएगी जिससे बुंदेलखंड की कृषि जल एवं पेयजल संबंधी समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह परियोजना नीव के पत्थर की तरह कार्य करेगी ग्राम वासियों ने सर्वे कार्य को पात्रता पूर्वक शीघ्रता से करने के लिए ज्ञापन के तहत मांग रखी साथ ही साथ पूर्व सरपंच पप्पू मिश्रा ने ग्राम वासियों सहित सर्वे कार्य में घर कुआं का भी सर्वे करके विशेष पैकेज के तहत प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा किसानों एवं निवासियों को उपलब्ध कराए जाने के विषय पर जोर दीया उक्त ज्ञापन देते समय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता कपिल खरे प्रदीप समारी गजेंद्र सिंह परमार एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी मौजूद रहे




Subscribe to my channel