झारखण्डधर्मब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News वटवृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने कल और आज की अखंड सौभाग्य की कामना

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : जयेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज वट सावित्री की पूजा हुई। इस वट सावित्री दर्श अमावस्या का शुभ संयोग बना। उदया तिथि में शुक्रवार को गजकेसरी और शयोग का शुभ संयोग भी बना है।शुक्रवार को शनि जयंती भी है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दौरान विधि-विधान से पूजा करने से पूजा का फल पूरा मिलता है। बांग्ला पंचांग को मानने वाली महिलाओं ने गुरुवार को ही वट वृक्ष कर पूजा कर ली। मूलवासी वट सावित्री व्रत तीन दिनों तक मनाते हैं।
वट सावित्री को लेकर एक दिन पूर्व बाजार में काफी भीड़ उमड़ी। कपड़े की दुकान से लेकर पूजा बाजार में लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री में सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, धूप, दीप, घी, बांस का पंखा, लाल कलावा, सुहाग का समान, कच्चा सूत, बरगद के फल, जल भरने के लिए कलश और थाल में सजाने को अन्य सामग्री की खरीदारी हुई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button