IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गर्मी की चिलचिलाती धूप में युवाओं ने वितरण किया वृद्ध महिलाओं को देशी फ्रिज

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया-गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही लोगों को ठंडे पानी के लिए देसी फ्रिज मटको की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इसी क्रम में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा असहाय व जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर व वृद्ध महिलाओं को देशी फ़्रिज (मटके) वितरण किया गया। पाली थाने से सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया ने कहा कि युवाओं की अनोखी पहल है जो कि सराहनीय है। युवाओं के द्वारा मटके पर आकर्षित चित्र बनाकर जरूरतमंदों को मटके वितरण किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा की देसी फ्रीज कहे जाने वाले घड़े अपने खास गुणों के कारण हर वर्ग की पसंद और जरूरत बन रहे है। अब तक घड़े केवल ठंडे पानी और उसके कहे सुने गुणों तक ही लोगों की जानकारी सीमित थी। लेकिन अब इसकी वैज्ञानिकता लोगों ने इसकी उपयोगिता को एक सौ गुना बढ़ा दिया है। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिन्हित 12 वृद्ध महिलाओं को देसी फ्रिज यानी कि मटके वितरण किया गया है निश्चित रूप से इस देसी फ्रिज से इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा सकेंगे।उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार मटके की पक्की हुई मिट्टी पानी को ठंडा करने का काम करती है। वहीं यह पानी में मौजूद बैक्टीरिया वायरस और पानी के पीएच जल के क्षारीय एवं अम्लीय गुण को अपने आप मेंटेन कर देती है। घड़े में मौजूद अति सूक्ष्म से हर समय पानी की कुछ मात्रा बाहर सतह की ओर आती रहती है। जिससे अंदर का पानी ठंडा होता रहता है।इस सेवा कार्य के दौरान सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया, हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,माया सिंह,राहुल सिंह,शिखा बर्मन, निधि गुप्ता, नेहा द्विवेदी, रितिक गुप्ता,राज सेन,जय प्रकाश साहू एवं सभी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button