छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News शुक्रवार को जिले भर में वट सावित्री पूजा पर विवाहित महिलाओं का उत्साह देखने को मिला

रिपोर्टर पवन कुमार नाग जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर/ मरंगी पाठ (छ.ग.):- शुक्रवार को जिले भर में वट सावित्री पूजा पर विवाहित महिलाओं का उत्साह देखने को मिला.अखंड सौभाग्यवती बनने,पति के लंबी आयु सहित समृद्वि की कामना के लिये महिलाओं ने शुक्रवार को सुबह वट सावित्री की पूजा किया।आचार्यों ने इस पूजा को पर्यावरण संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण बताया और कई स्थानों पर पूजा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया।उल्लेखनीय है कि वट सावित्री व्रत अखण्ड सौभाग्य की कामना के लिये महिलायें व्रत रखती है। और यह दिन उनके लिये खास होता है।


Subscribe to my channel