Bihar News स्कूल वाहन से कुचल कर नर्सरी के छात्र की मौत।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
वैशाली जिले के चहराकलां पंचायत अंतर्गत छौराही गांव के एक विद्यार्थी की मृत्यु उसके ही स्कूल वाहन से कुचल कर हो गई। विद्यार्थी का नाम प्रीतम राज था जो कक्षा नर्सरी का छात्र था। ये घटना गोरौल थाना क्षेत्र का है। विद्यालय का नाम सूर्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल है। हर रोज की भांति घटना वाले दिन भी प्रीतम केशवर चौक पर स्कूल वाहन से उतरा और उसी वाहन से कुचल कर उसकी जान चली गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
बात चीत के दौरान मृतक के पिता श्री विजय चौधरी ने बताया की मृतक उनका इकलौता पुत्र था तथा कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय में उसका नामकरण कराया था। पूरा परिवार तथा ग्रामवासी घटना के बाद शोकाकुल है तथा प्रशासन भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में ड्राइवर की गिरफ्तारी अब तक नही हुई है। मृतक के पिता गुवाहाटी में एक प्राइवेट जॉब करते हैं। घटना के विषय में जानकारी पाते ही आनन फानन में फ्लाइट से वो घर के लिए रवाना हुए।




Subscribe to my channel