छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Chhattisgarh News राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंर्तगत कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप की गई चालानी कार्यवाही

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 19 मई 2023 – राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम जिला नारायणपुर के अंर्तगत जिला स्तरीय प्रवर्तन दल के सदस्यों द्वारा कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के माध्यम से कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वाले 11 लोगों पर कुल 1350 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही में संभागीय सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव, जिला नोडल अधिकारी डॉ यखिलेश्व़री ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत गिरी एवं औषधि निरीक्षक श्री देवेंद्र ध्रुव उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel