IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News देवी लोक महोत्सव के प्रचार के लिए बुधनी विधानसभा में भ्रमण कर रहा प्रचार रथ

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

अनेक गांवों में निकाली गई कलश एवं चुनरी यात्रा नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं सर पर कलश रखकर और हाथों में चुनरी लेकर यात्रा में हुई शामिल देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके, इसके लिए देवी विजयासन की चरण पादुका स्थापित किए गए रथ बुधनी विधानसभा में भ्रमण कर रहे है। प्रचार रथ के माध्यम से 18 मई को बुधनी जनपद के ग्राम जोनतला, नोंनभेट, कुसुमखेड़ा, तालपुरा, पीलीकरार, देवगांव एवं भैरूंदा जनपद के चकल्दी, लावापानी, अमीरगंज, पाटतलाई तथा कोठरा में नागरिकों को देवीलोक महोत्सव की जानकारी दी गई।

देवी लोक महोत्सव के प्रचार रथ के गांव में पहुंचने पर नागरिको द्वारा रथ में स्थापित देवी विजयासन की चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई। प्रचार रथ के माध्यम से लोगो को देवी लोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान देवी लोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक शिला  ईंट  भेंट कर रहे है। देवी लोक महोत्सव के पूर्व अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-नगाढ़ो के साथ देवी विजयासन की कलश एवं चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सर पर कलश रखकर एवं देवी की विशाल चुनरी हाथो में लेकर यात्रा में शामिल हुई। इसके साथ ही nमुख्यमंत्री जन सेवा मित्र जितेंद्र कुशवाह ,विनोद, ज्योति, राहुल साहू,पर्वत मीणा, ग्रामीण जन को देवी लोक महोत्सव एवं जन सेवा अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button