झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रांची रिम्स रेफर हुए

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

 दैनिक अखबार के क्षेत्रीय रिपोर्टर बलियापुर निवासी प्रवीर महतो को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना पर रांची RIMS अस्पताल पहुंची माननीय विधायक सह सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह अस्पताल में उन्होंने मरीज से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही इनका इलाज कर रहे चिकित्सक से इनकी स्थिति जानी तथा बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया। विदित हो कि धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंर्तगत रखितपुर में दिनांक 17 मई 2023 की रात घर जाने के दौरान प्रबीर महतो को अपराधियों ने गोली मार दी थी। आनन-फानन में घायल पत्रकार प्रवीर महतो को बलियापुर सीएचसी लाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच भेजा , तत्पश्चात बेहतर उपचार हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। विधायक ने प्रवीर महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button