Chhattisgarh News धमतरी के भाजपा विधायक रंजना साहू की कार देवभोग मार्ग पर पलटी

रिपोर्टर गिरीश कुमार बघेल गरियाबंद छत्तीसगढ़
मैनपुर देवभोग नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी में तौरेंगा मोड़ के पास आज शुक्रवार धमतरी विधायक रंजना साहू की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे विधायक रंजना साहू घायल हो गये साथ में चल रहे पुलिस के फॉलो वाहन से विधायक रंजना साहू को ईलाज के लिए मैनपुर अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि उनके साथ वाहन में सवार रूद्री के सरपंच अनिता यादव, महिला मोर्चा के सदस्य नीलू रजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू भी वाहन में सवार थे और विधायक सहित चारों लोग कार पलटने से घायल हो गये। ज्ञात हो कि धमतरी विधायक रंजना साहू बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देवभोग मुनगापदर जा रहे थे। मैनपुर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित है।


Subscribe to my channel