Chhattisgarh News ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही क्यों नहीं बेख़ौफ़ दौड़ रहे हैं बैकुंठपुर से बिलासपुर सड़क पर ओवरलोड वाहन

रिपोर्टर संतोष भैना मुंगेलि छत्तीसगढ़
ओवरलोड वाहनाें के कारण सड़कों पर आवागमन करने वाले बाइक सवार, पैदल चलने वाले लोगों के मन में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नेशनल हाईवे पर ट्रेक्टर ट्राॅली, जुगाड़ गाड़ी, ओटो, पिकअप आदि पर चालक क्षमता से अधिक लोडिंग कर एक जगह से दूसरे स्थान पर सामग्री पहुंचाते सड़क पर नजर आ जाते हैं। जिससे आमजन की जान को भी खतरा बना रहता है। बैकुंठपुर से बिलासपुर जाने वाली सड़कों पर से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से माल वाहक वाहन मालिक व चालकों के हौसले बुलंद है। साथ ही यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। सड़कों पर सुबह से देर रात तक ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं। अधिक कमाई के लिए वाहन मालिक ओवर लोड वाहनों का परिचालन करते है। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा भी ऐसे माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। मालवाहक चालक बेखौफ सड़कों पर यातायात पुलिस के नाक के नीचे वाहन गुजरते है। ओवरलोड वाहनों से सड़क पर अधिक दबाव रहता है। वहीं राहगीरों की धड़कनें तेज हो जाती हैं साथ ही कई बार ओवरलोड की वजह से वाहन अनियंत्रित होने से हादसे हो जाते हैं। जिसकी चपेट में आने से लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसा ही हादसा मनसुख धनुहर पुल पर कई बार हो चुका है। ओवरलोड ट्रक सड़क पर चढ़ने के दौरान ट्रक का गुल्ला क्षमता से अधिक लोड रहने के कारण दुर्घटना हो चुका है। क्या नियम कायदे इन ओवर लोड वाहनों के लिए नहीं बनी है।


Subscribe to my channel