ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News खोहरी में मुख्य सड़क से बिजली का ट्रासफार्मर चोरी ,गैंग सक्रिय होने की आंशका

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति बोंली के ग्राम पंचायत लाखनपुर के खोहरी ग्राम में ख़ातियो के मोहल्ले मुख्य सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को रात्रि में अज्ञात चारो ने नीचे गिराकर उसमे से सारा सामान निकालकर ले गए।ग्रामीण मुकेश जागिड़, रामजीलाल गुर्जर,कपिल जागिड़ ,भरपूर साई ,आदि ने बताया कि जब सुबह हैडपम्प पर पानी लेने गए तो देखा कि ट्रांसफार्मर का खाली डिब्बा पड़ा है,उसमे एक भी सामान नही है तार टूटकर नीचे पड़े है।

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना दूरभाष पर लाइनमेन व विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है ग्रामीणों ने भयंकर गर्मी को देखते हुए व कॉलेज की परीक्षा भी संचालित हो रही है। बिजली नही आने से छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होगी। अतः ग्रामीणों ने शीघ्र से शीघ्र नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने व दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की ।जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना नही हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button