Jharkhand News कोयला लदी ट्रक में अचानक लगी आग धू धू कर जला, नही पहुचा फायर ब्रिगेड लाखो रुपये का हुवा नुकसान भेलाटांड़ सिजुआ से कोयला लोड लेकर जा रहा था

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
गोमो तोपचांची थाना अंतर्गत चलकारी गांव के समीप जीटी रोड पर कोयला लोड लेकर बिहार जा रही एक ट्रक का डिवाइडर से टकराने से एका एक ट्रक में आग लग गई जिससे पूरा ट्रक धू-धू कर जल गया । ट्रक के चालक और खलासी किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई । ट्रक भेलाटांड़ सिजुवा से कोयला लोड लेकर बिहार जा रहा था। ट्रक के खलासी बबलू कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रक का चक्का ब्लास्ट कर गया जिससे तेल का टैंकर फट गया और आग लग गई हम लोगों के पास बचाने का कोई उपाय नहीं था तत्काल ट्रक मालिक को फोन किया उन्होंने स्थानीय परिचित लोगों को फोन कर थाना एवं फायर बिग्रेड को खबर किया गया परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची और देखते ही देखते पूरा ट्रक मे आग पकड लिया और धू-धू कर जल गया ।

Subscribe to my channel