झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jharkhand News 60/40 आधारित नियोजन नीति वापस ले सरकार- ढुल्लू महतो
बाघमारा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार से 60:40 आधारित नियोजन नीति को वापस लेने व खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की है. जेएसएसयू व झारखंड छात्र संगठन के आवेदन के आलोक में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में कहा है कि वर्तमान नियोजन निति बेरोजगार छात्रों के हित में नहीं है. इससे नाराज छात्र विरोध करते आ रहे हैं.

Subscribe to my channel