Madhya Pradesh News 21 मई को जैन मिलन का दिव्यांग शिविर जैन भवन में आयोजित होगा जैन मिलन के दिव्यांग कैंप का स्थान परिवर्तन

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
दमोह जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा तरुण मित्र परिषद् दिल्ली के सहयोग से आयोजित दिव्यांग कैंप का स्थान परिवर्तन किया गया है उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक राकेश जैन हरदुआ ने बताया कि पूर्व में दिनांक 6 मई को यह कैंप मानस भवन में आयोजित किया गया था जहां दिल्ली से आई हुई तकनीशियन टीम ने मरीजों का परीक्षण किया एवं जिन्हें सहयोग किया जा सकता था ऐसे मरीजों को चिन्हित कर उनके हांथ पैर का नाप लेकर गये थे जिन्हें आगामी 21मई को लाकर उन मरीजों को लगाना था परंतु मानस भवन पूर्व में ही किसी अन्य कार्यक्रम के निमित्त बुक किया जा चुका है इसलिए 21तारीख को मानस भवन शिविर हेतु उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसलिए शिविर का स्थान परिवर्तन किया गया है नवीन स्थान ” जैन भवन” मोरगंज गल्ला मंडी गेट के सामने दमोह है प्रातः 9बजे से शिविर प्रारंभ हो जायगा। शाखा के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन मम्मा ने बताया कि सभी लाभार्थियों से निवेदन है कि नवीन शिविर स्थल जैन भवन मोरगंज गल्ला मंडी गेट के सामने समय पर उपस्थित हों साथ ही जो टोकन आपको दिया गया है वह अवश्य साथ में लेकर आना है आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।दमोह से शैलेन्द्र जैन की रिपोर्ट




Subscribe to my channel