ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News चंद्रपूर जिले के मूल तहसील ग्रामसेवक संगठन द्वारा आदर्श ग्रामसेवक पुरस्कार प्राप्त तथा नवनियुक्त पत संस्था के संचालक का यहां के पंचायत समिति सभागृह में सत्कार किया गया।

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

चंद्रपूर जिले के मूल तहसील ग्रामसेवक संगठन द्वारा आदर्श ग्रामसेवक पुरस्कार प्राप्त तथा नवनियुक्त पत संस्था के संचालक का यहां के पंचायत समिति सभागृह में सत्कार किया गया।पंचायत समिति के सहायक गुट अधिकारी अरुण चनफने की अध्यक्षता में आयोजित सत्कार समारोह में विस्तार अधिकारी जीवन प्रधान,संजय पूपलवार,कृषि अधिकारी सुनील कारडवार,किशोर चौधरी, रामचंद्र देशमुख, गुट शिक्षा अधिकारी वैभव खांडरे, विनोद वैद्य, ग्राम सेवक संगठन के तहसील अध्यक्ष उमेश आकुलवार, विजय यारेवार, और शैलेश सहारे आदि उपस्थित थे। ज्ञात रहे,सरकारी योजनाओं को गांव गांव में अमल में लाकर गांव का विकासात्मक कार्य करने वाले ग्रामसेवक का जिला परिषद द्वारा आदर्श ग्राम सेवक के रूप में सत्कार किया गया था।

यहां के इस समारोह में मूल तहसील के कोसंबी और काटवन के ग्राम सेवक सूरज आकनपल्लीवार, जानाला और हल्दी के ग्राम सेवक धीरज कुमार बोरकर,बाबराला और चकदुगाला की ग्राम सेविका निराशा पाकमोड़े को आदर्श ग्राम सेवक के लिए तथा चंद्रपुर जिला ग्राम सेवक पत संस्था के चुनाव में संचालक के रूप में चुने गए कैलाश फुलझेलें और मनीषा कुंभमवास को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button