IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News महिदपुर अखिल भारतीय आंजना समाज महासभा के पदाधिकारी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन महिदपुर अखिल भारतीय आंजना समाज महासभा के पदाधिकारी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
हाल ही में हुए अखिल भारतीय आंजना समाज महाअधिवेशन गांधीनगर गुजरात में मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर महिदपुर के युवा आंजना समाज ने स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम प्रारंभ में भगवान श्रीराम, आंजना समाज कुलदेवी मां अर्बुदा, संत राजारामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल मोहनपुरा, सह सचिव हटेसिंह पटेल जवासिया, डायरेक्टर रामचंद्र पहलवान बिनपुरा के साथ अंचल के मां पार्वती मंदिर समिति अध्यक्ष रतन सिंह आंजना धारा खेड़ा, जय गोपाल गौशाला बोरखेड़ा भल्ला के अध्यक्ष भेरूसिंह आंजना पंचेड का भव्य स्वागत समस्त समाज जनों ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास समिति अध्यक्ष दौलतराम आंजना ने की कार्यक्रम संयोजक अर्जुन सिंह चौरवासा, संदीप बाबू सिंह बालोदा रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतर सिंह आंजना एडवोकेट ने कीया आभार तहसील के युवा अध्यक्ष ओम आंजना पटेल महू ने माना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button