ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने बूथ पर जाकर किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

गुडलिया और किशनपुरा में विधायक रामलाल शर्मा ने किया मेरा बूथ-मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का सम्मान

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ  विधायक रामलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गुडलिया और किशनपुरा के बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अब तक विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में कुल 78 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा में बूथ संख्या 7, ,8, 9, 10 और गुडलिया में बूथ संख्या 20, 21, 22, 23 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

इस दोरान सरदार जाखड़, शंकर लाल पिंगल, मोहन लाल नायक, गोविंदराम कुमावत, कमल कुमार, राजपाल देवंदा, जगदीश सिंह, भरत सिंह शेखावत, सुरेश शर्मा, भगवान सहाय कुमावत, बनवारी कुमावत, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल नायक, गोरवर्धन खंडेलवाल, हंसराज बाधाला, मदनलाल सोनी, गोपाल रेगर, घनश्याम कुमावत, मोहनलाल गढवाल, अविनाश गढवाल, मुकेश बजिया, जितेंद्र कुमावत, रोशन कुमावत, गोगराज रोज़, अशोक शर्मा, घनश्याम प्रजापत, राजेश जांगीड सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button