उत्तरप्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

रिपोर्टर रामतिलक विश्वकर्मा अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, जिला सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खेल अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी,सचिव जिला ओलंपिक संघ अंबेडकर नगर, अन्य अधिकारी/ कर्मचारी तथा पुलिस टीम के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली में शामिल होते हुए हवाई पट्टी अकबरपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली हवाई पट्टी से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समापन किया गया।

इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं तथा अध्यापक भी सम्मिलित रहे। अवगत कराना है कि गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर रवाना की गई।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की सफलता हेतु और व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर खेलो इंडिया की टीम मशाल लेकर टीम लीडर प्रिंस के नेतृत्व में जनपद में पहुंची टीम का स्वागत उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सुरेश मिश्रा,जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्या,सचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन डाक्टर हनुमान प्रताप सिंह ,जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल सिंह द्वारा जनपद की सीमा पर किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button