अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News छात्रा से बदमाशों द्वारा मारपीट और धमकी मामले में दिया ज्ञापन।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ओर ब्राह्मण समाज राजस्थान की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

रिपोर्टर हीरालाल सैनी दौसा राजस्थान

बांदीकुई दौसा में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने बुधवार को राह चलती छात्रा के साथ मारपीट कर उसके रेप कर एसिड डालने की धमकी दी गई । घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मामले को लेकर आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व ब्राह्मण समाज राजस्थान की ओर से नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ओर शिघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है । नेहा चतुर्वेदी ने कहा कि दौसा में सरेराह आईटीआई जा रही छात्रा से मारपीट और रेप कर तेजाब डालने की धमकी देने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफतार किया जाए । बदमाश चाहे किसी भी समाज या किसी भी परिवार के हों सभी की शिघ्र गिरफ्तारी की जाए । मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान पार्षद गिर्राज प्रसाद शर्मा , सुरेश पुजारी, हिमांशु शर्मा , तेजपाल शर्मा , एडवोकेट श्याम सुंदर शर्मा , एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल , ओम प्रकाश शर्मा , मुंशी सुनील चौबे , ऋषि राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे खबर के विज़ुअल और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी वह गिर्राज प्रसाद की बाइट टेलीग्राम पर है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button