जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News दक्षिण कश्मीर में सड़क हादसे में एक महिला समेत दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

अवंतीपोरा श्रीनगर-अनंतनाग राजमार्ग पर गोरीपोरा बारसू क्षेत्र के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर (जेके06-3355) के पलट जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी नौ अन्य को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान झारखंड के लक्ष्मण देशरी और मध्य प्रदेश की सुमन देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button