कांकेर छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण संपन्न हुआ
शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों एवं पालक शामिल हुए

✍️ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
कांकेर/ शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला माहुबंदपारा कांकेर में दो दिवसीय शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें दोनों विद्यालय से शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों एवं पालक शामिल हुए शाला स्तरीय के मास्टर ट्रेनर के रूप मे श्री होसांग श्रीवास्तव द्वारा शाला प्रबंधन समिति के गठन, सदस्यों का पदमुक्त एवं शाला प्रबंधन समिति के महत्व को समझाया गया साथी ही कोरोना काल तथा उसके पश्चात बालकों द्वारा घर पर ही रहकर छात्रों को कैसे अध्यापन कराया जाए इसके विषय पर विस्तृत कार्य योजना तैयार कैसे की जाए

इस विषय पर चर्चा की गई तथा शाला विकास के लिए शाला विकास योजना निर्माण, समस्या का चिन्हाकन, प्राथमिकीकरण एवं जिम्मेदारी सौंपी जाने के विषय पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दवरान विभिन्न क्रियाकलाप एवं गतिविधि के माध्यम से प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में पार्षद महोदय श्री दीपक सोनी जी के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा विद्यालय की अवश्यकता के अनुरूप विषयो पर समूह मे प्रस्तुतीकरण किया गया । संस्था प्रमुख श्री जगदीश सोनी सर द्वारा प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की गई.और पलकों को बच्चो को नियमित विद्यालय भेजनें, एवं घर पर बच्चो का मार्गदर्शन करने हेतु आव्हान किया गया. इस तरह द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण भी सम्पन्न हुआ।
Subscribe to my channel