ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News नांगल गोविंद में विधायक रामलाल शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 70 बूथों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ  विधायक रामलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नांगल गोविंद और चौमूँ के बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेरा बूथ  मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 70 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा महँगाई राहत शिविरों का आयोजन नहीं किया जा रहा बल्कि महँगाई राहत शिविर के नाम पर कांग्रेस के प्रचार का ये एक तरीक़ा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिजली बिलों में बार बार सरचार्ज के नाम पर पैसे बढ़ाकर जनता को राहत प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

पिछले महीने 45 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लगाकर राहत प्रदान करने का काम किया और अब प्रदेश की जनता के ऊपर 52 पैसे प्रतियूनिट वसूलने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नांगल गोविंद में बूथ संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6 और चौमूँ में बूथ संख्या 211 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दोरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, पूर्व सरपंच नाथुराम भडारडा, भोलाराम जाट, गणपत, जवाहर, सोहन लाल कुमावत, महेंद्र कुमावत, रिछपाल लांबा, गोविंद राम कुमावत, सुशील घायल, रामनिवास लांबा, मक्खन लाल कुमावत, सुवालाल लौरा, शशि कुमावत, हरलाल लौरा, गोपाल लौरा, हनुमान गढवाल, अवतार लौरा, तेजपाल लौरा, दिनेश लौरा, धूकलराम गढवाल, रामेश्वर भडारडा, जगदीश गढवाल, विकास सेनी, कमल सेनी, राकेश देवंदा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button