IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कल शाम ढलने के प्रथम पहर में पूर्व सांसद परिवार के सदस्य और आरटीआई कार्यकर्ता सूर्यकांत दीक्षित के ऊपर हुआ जान लेवा हमला

रिपोर्टर आरती पवार बुरहानपुर  मध्यप्रदेश 

क्या बुरहानपुर की गुंडागर्दी पुन: फन पसार रही है ? या इस तरह की गुंडागर्दी संजोई जा रही सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे कल शाम ढलने के प्रथम पहर में पूर्व सांसद परिवार के सदस्य और आरटीआई कार्यकर्ता सूर्यकांत दीक्षित के ऊपर हुआ जान लेवा हमला चिंता के साथ बुरहानपुर के भविष्य के साथ नई बहस इजाद कर रहा है! क्या सीमित किंतु सघन क्षेत्र में प्रफूलित होते बुरहानपुर का भविष्य सामाजिक कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद बड़े शहरों की तर्ज जूनी इंदौर, पुराना भोपाल की कल्पना को साकार करने की नीव तैयार करने पर विवश कर रहा है ?
शहर का अतीत और नागरिकों का भविष्य शिक्षा भर्ती घोटाले के साथ स्वास्थ्य विभाग के आर्थिक अनियमितता के घोटाले के बाद असुरक्षित महसूस किया जानें लगा है। दोनो घटनाक्रम को बीते 200से 250दिन के बाद बीती रात की घटना ने अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है। सच बाहर आने के साथ अफवाहों, अटकलों पर विराम लगाना जरूरी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button