ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News दमोह आज ग्राम पंचायत- बालाकोट में वन विभाग के प्रवर्तन

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
एवं सेडमैप के आयोजन में 90 महिलाओं को स्वरोजगार स्थापानार्थ के उद्देश्य को लेकर सेडमैप द्वारा एक माह का “बैग निर्माण” प्रशिक्षण दिया गया जिसमें माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राहुल सिंह जी (भैया) अध्यक्ष MPWLC के मुख्य आतिथ्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी, ग्राम पंचायत- बालाकोट, भीलमपुर, इमलिया लांझी की बच्चियों/महिलाओं को “प्रशिक्षण प्रमाण पत्र” वितरित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा समस्त प्रशिक्षित महिलाओं/बच्चियों एवं कर्मचारियो के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर (डी.एफ.ओ.) श्री एम.एस. उईके जी, जिला समन्वयक श्री पी. एन. तिवारी जी, श्री गंधर्व सिंह जी, श्री सत्यनारायण वैद्य जी, डॉ. सूरत सिंह जी, श्री हेमंत सिंह जी, वन विभाग के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Subscribe to my channel