Madhya Pradesh News ऐसा कोई चौराहा नहीं बचा जहां पर न लगता हो आवारा पशुओं का जमावड़ा,प्रशासन के अब तक के प्रयास विफल दुर्घटना का बना रहता है खतरा।

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश
शहर के अंदर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी प्रशासन के लिए चुनौती साबित होने लगी हैं। शहर का ऐसा कोई चौराहा या मार्ग नहीं बचा है जहां कि प्रतिदिन आवारा पशुओं का जमावड़ा न लगा रहता हो।इन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने तो प्रयास ही नहीं किए जिससे ये प्रयास विफल रहे।परिणामस्वरूप आवारा पशुओं के जमावड़ा से अक्सर वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है फिर भी प्रशासन की इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
बीच सड़क पर अचानक लड़ने लगते है पशु:-
अक्सर देखा जाता है कि किसी भी चौराहे मे जब आवारा पशु खड़े रहते है तो अचानक आपस मे ही लड़ने लगते है।इसके चलते आने-जाने वाले वाहनों के दुर्घटना का खतरा पैदा हो जाता हैं।कर्ई बार इस तरह की घटनाएं हो भी चुकी हैं।इस तरह की घटनाएं सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की सामने आती हैं।जब आपस मे लड़ रहे मवेशियों से दो पहिया वाहन जाकर टकराते है और चालक चोटिल हो जाते है।ऐसा कोई चौराहा नहीं बचा जहां पर न लगता हो आवारा पशुओं का जमावड़ा,प्रशासन के अब तक के प्रयास विफल दुर्घटना का बना रहता है खतरा

Subscribe to my channel