ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News भोलेनाथ का मंदिर बनाने के लिए माथुर परिवार के द्वारा भूमि दान दी गई।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
भोलेनाथ का मंदिर बनाने के लिए माथुर परिवार के द्वारा भूमि दान दी गई।टोंक खुर्द। नगर टोंक खुर्द के वार्ड नंबर 2 रामदेव जी महाराज के मंदिर के पीछे महादेव भोले बाबा का मंदिर निर्माण करने के लिए माथुर परिवार के द्वारा भूखंड भूमि दान में दी गई तथा वार्ड नंबर 2 के पुरुष, एवं मातृशक्तियो एवं भक्तजनों को को भोले नाथ मंदिर की बड़ी आवश्यकता थी भक्तों को दर्शन करने के लिए वार्ड नंबर 2 से दूरदराज जाना पड़ता था दर्शन के लिए इस कारण से भक्तों की मांग पर माथुर परिवार के द्वारा 8 बाय 8 भूखंड भूमि दान में दी गई जिस पर भोलेनाथ का नवनिर्माण मंदिर नगर वासियो के जन सहयोग द्वारा बनाया जाएगा।इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य वरिष्ठ नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Subscribe to my channel